महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, अजित पवार बने डिप्टी CM, राजभवन में ली शपथ

 
महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, अजित पवार बने डिप्टी CM, राजभवन में ली शपथ

NCP Leader Ajit Pawar: महाराष्ट्र की सियासत में आज बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ। शरद पवार के भतीजे और विपक्ष के नेता अजित पवार महाराष्ट्र की सरकार में शामिल हो गए। वे अपने कुछ समर्थक विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे और मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्य का डिप्टी CM बनाया गया है। इस दौरान CM एकनाथ शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस मौजूद हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1675432180548349954?s=20

9 विधायकों के मंत्री पद

 इन विधायकों कि लिस्ट भी सामने आ गई है। राजभवन में अजित पवार समेत सभी विधायकों ने शपथ ग्रहण किया है। जिन विधायकों को मंत्रिपद की जिम्मेदारी दी गई हैं उनकी लिस्ट यहां देखें-

  • दिलीप वलसे पाटिल 
  • हसन मुश्रीफ
  • छगन भुजबल 
  • धनंजय मुंडे 
  • मकरंद पाटिल 
  • अनुल बेणके 
  • सुनिल टिंगरे 
  • अदिति तटकरे 
  • अनिल पाटिल

क्यों खफा हैं अजित पवार ?

एनसीपी की राज्य इकाई के प्रमुख के तौर पर मौका नहीं मिलने की वजह से अजित पवार खफा हैं। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल शरीक हुए। लेकिन बैठक से सुले चली गई थीं. पुणे में मौजूद शरद पवार से एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने फोन पर बातचीत की थी। राजनीतिक हलचल के मद्देनजर शरद पवार ने पुणे में रुकने का निर्णय लिया है और अपने तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story