Amit Shah ने 2024 में बीजेपी की जीत का किया बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतकर बनेगी मोदी सरकार

 
Amit Shah ने 2024 में बीजेपी की जीत का किया बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतकर बनेगी मोदी सरकार

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के डिब्रूगढ़ में रैली कर विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने रैली में मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों की जमकर तारीफ की। शाह ने कहा, ‘‘भाजपा संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी है और कार्यालय भाजपा का सभी गतिविधियों का केंद्र होता है…अभी नॉर्थ ईस्ट में तीन राज्यों के चुनाव हुए और तीनों राज्यों में भाजपा सरकार का हिस्सा है। नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में PM मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार है और इसी के कारण नॉर्थ ईस्ट का विकास हुआ है’’

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर शाह की भविष्यवाणी

अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी असम की 14 में से 12 सीटें जीतेगी और 300 से ज्यादा सीटों के साथ मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। पूर्वोत्तर कभी कांग्रेस का गढ़ था, लेकिन राहुल गांधी की यात्रा के बावजूद कांग्रेस हालिया चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

WhatsApp Group Join Now

अमित शाह ने चीन को भी दिया करारा जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को किबिथू गांव से चीन को दो टूक भी कही थी। उन्होंने कहा था कि वह युग चला गया जब भारत की सीमावर्ती भूमि का कोई भी अतिक्रमण कर सकता था और अब कोई इसकी क्षेत्रीय अखंडता पर बुरी नजर डालने का दुस्साहस नहीं कर सकता। अब सूई की नोक के बराबर भूमि तक का अतिक्रमण नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि कोई भी भारत की ओर बुरी नजर से नहीं देख सकता क्योंकि सुरक्षा बल देश के सीमांतों की रक्षा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- NCP, TMC और CPI से छिना नेशनल पार्टी का दर्जा, जानें क्या है नियम जिसे पूरा करने के बाद बनती राष्ट्रीय पार्टी ?

Tags

Share this story