Modi Cabinet Reshuffle: पीएम मोदी कैबिनेट में फेरबदल, अर्जुन राम मेघवाल होंगे देश के नए कानून मंत्री

 
Modi Cabinet Reshuffle: पीएम मोदी कैबिनेट में फेरबदल, अर्जुन राम मेघवाल होंगे देश के नए कानून मंत्री

Modi Cabinet Reshuffle: सरकार ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू का विभाग बदल दिया है। रिजिजू को अब अर्थ साइंस मंत्रालय दिया गया है। रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल लॉ मिनिस्टर होंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। मेघवाल के पास संसदीय मामलों के राज्य मंत्री का जिम्मा भी है।

जुलाई 2021 में कानून मंत्री बने थे रिजिजू

रिजिजू के अलावा कानून राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का भी मंत्रालय बदला गया है। उन्हें अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है।रिजिजू को रविशंकर प्रसाद की जगह जुलाई 2021 में कानून मंत्री नियुक्त किया गया था। 2019 में उन्हें खेल मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था।

WhatsApp Group Join Now

किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर जताया पीएम का आभार 

मंत्रालय बदलने के साथ किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- PM नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कानून मंत्री के रूप में सेवा करने का सम्मान मिला। मैं CJI डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों और हाईकोर्ट के सभी जजों, लोअर ज्यूडीशियरी और सभी कानूनी अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने जनता के लिए न्याय को सरल बनाया। अब मैं बीजेपी के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में अर्थ साइंस मिनिस्ट्री में भी उसी जोश के साथ काम करके पीएम मोदी के विजन को पूरा करने को उत्सुक हूं।

ये भी पढ़ें- The Kerala Story: पश्चिम बंगाल में भी रिलीज़ होगी फिल्म, सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार के फैसले पर लगाई रोक

Tags

Share this story