AAP Ki Maha Rally:दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सुनाई कहानी, इशारे-इशारे में PM पर कसा तंज

 
AAP Ki Maha Rally:दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सुनाई कहानी, इशारे-इशारे में PM पर कसा तंज

AAP: दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ रैली की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- आज यह अध्यादेश दिल्ली के लिए आया है कल बाकी राज्यों के लिए भी आएगा। हम रामलीला मैदान में इसी तानाशाही वाली सरकार को देश से निकालने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा- देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता। उनको बहुत अहंकार है। देश के अंदर जनतंत्र खत्म हो रहा है। इसी को तानाशाही, हिटलरशाही कहते हैं।

https://twitter.com/raghav_chadha/status/1667843302685818882?s=20

कहानी सुनाकर पीएम पर तंज

केजरीवाल ने एक चौथी पास राजा की कहानी सुनाई। बोले- इस कहानी में रानी नहीं है। कहानी सुनाते वक्त केजरीवाल ने नोटबंदी, फर्जी डिग्री का जिक्र किया। नाम लिए बगैर अडाणी और बृजभूषण केस के बारे में भी बोले। उन्होंने कहा- राजा के एक दोस्त ने अंतरराष्ट्रीय पहलवानों से छेड़छाड़ की।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1667819741245997056?s=20

केजरीवाल ने इन 5 मुद्दों पर BJP को घेरा

भाषण में केजरीवाल ने महंगाई का जिक्र किया। वह बोले- महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल, दूध और सब्जियां महंगी हैं। LPG सिलेंडर की कीमत अब 1,000 रुपए से ज्यादा हो गई है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि इसे कैसे नियंत्रित किया जाए। चौथी पास राजा को पता ही नहीं देश को कैसे चलाना है।नोटबंदी को लेकर केजरीवाल ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दिन वे कहते हैं, 2,000 रुपए का नोट आएगा, पांच साल बाद वे कहते हैं कि यह चला जाएगा। ये कैसे पीएम हैं, जिन्हें यह नहीं पता कि 2,000 रुपए का नोट रहेगा या जाएगा।केजरीवाल ने इस रैली में किसान आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजा का एक दोस्त है जो किसानों पर गाड़ी चढ़ा देता है, लेकिन राजा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आंदोलन के दौरान 700 किसानों की मौत हो गई। मगर राजा अपने अहंकार में रहता है।दिल्ली सीएम ने कहा- राजा का एक और मित्र है, जो देश की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों के साथ दुर्व्यवहार करता है, लेकिन राजा ने इसके बारे में कुछ नहीं किया। राजा ने उससे दोस्ती नहीं तोड़ी।

कपिल सिब्बल ने साधा बीजेपी पर निशान

https://twitter.com/AAPPunjab/status/1667798187141386240?s=20

ये भी पढ़ें: Train Accident- देश के इन भीषण हादसों में गवाई कई लोगों ने जान, जानें 5 खतरनाक ट्रेन एक्सीडेंट के बारें में

Tags

Share this story