Assembly By-Polls 2023: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर NDA-I.N.D.I.A की पहली परीक्षा

 
Assembly By Polls 2023

 


Assembly By-Election 2023: देश के कुल 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। यह विधानसभा सीटें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगालस झारखंड, केरल और त्रिपुरा की हैं। इनमें से यूपी की घोसी विधानसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। यूपी में घोषी विधानसभा । उत्तराखंड में बागेश्वर, केरल में पुडुपल्ली विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल में धुपगुरी विधानसभा सीट, त्रिपुरा में धनपुर और बोक्सानगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। त्रिपुरा की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा बनाम वाम पार्टियों के बीच टक्कर है। वहीं पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी बनाम टीएमसी के बीच सीधी लड़ाई है। वहीं, झारखंड में डुमरी सीट पर चुनाव हुआ।  यह विधानसभा उप चुनाव एनडीए बनाम इंडिया के बीच की पहली बड़ी परीक्षा भी मानी जा रही है। 


बीजेपी और सपा के बीच घोसी में टक्कर

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच मुकाबला है। बीजेपी ने यहां से दारासिंह चौहान को टिकट दिया है। वहीं, सपा ने सुधाकर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां की आबादी 7 लाख से उपर है। यह सीट सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर के प्रभुत्व वाली मानी जाती है, जो कि हाल में एनडीए में शामिल हुए हैं। कुल मिलाकर यह सीट लोकसभा चुनाव की यूपी की तस्वीर साफ करने वाली होगी।

WhatsApp Group Join Now


यूपी की घोसी और उत्तराखंड में बागेश्वर हॉट सीट

उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा और उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट सबसे ज्यादा हॉट मानी जा रही है। घोसी में जहां एनडीए बनाम इंडिया के बीच मुकाबला है, वहीं बागेश्वर में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। इन उपचुनावों के परिणाम 8 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। राजनैतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि यह उपचुनाव काफी हद तक लोकसभा चुनाव 2024 की शुरूआत है क्योंकि लोकसभा के चुनाव भी ज्यादा दूर नहीं हैं।

 

बीजेपी और एसपी की साख दांव पर

भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह 2012 से 2017 तक घोसी से विधायक रह चुके हैं, इसके साथ ही अब बीजेपी ने एक बार फिर से दारा सिंह पर भरोसा जताया है, इसी के साथ वही कांग्रेस इस सीट पर अपने सहयोगी दल सपा का समर्थन कर रही है। घोषणा उपचुनाव बीजेपी और सपा दोनों ही दलों के लिए अहम है। क्योंकि विपक्षी दलों की गठबंधन इंडिया के गठन के बाद यह पहला मुकाबला है, इसके साथ ही इसे 2024 के लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Tags

Share this story