Assembly By Polls Results 2023: BJP ने त्रिपुरा की दोनों सीटों पर मारी बाजी, UP में सपा की जीत, देखें उपचुनाव के रिजल्ट

Assembly By Polls 2023: आज 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आए । इनमें त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। केरल की पुथुप्पली सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं, बंगाल की एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की।झारखंड में I.N.D.I.A अलायंस की ओर से JMM ने जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश की घोषी सीट समाजवादी पार्टी के सुधारक सिंह के खाते में गई। सभी सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुए थे। इनमें से 5 सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियों ने एकसाथ चुनाव लड़ा। धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) सीट पर विपक्षी पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थीं।
त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट
त्रिपुरा की दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत गई है। धनपुर से बीजेपी प्रत्याशी बिंदु देबनाथ ने CPI (M) प्रत्याशी कौशिक चंदा को 18871 वोटों से हरा दिया है। बॉक्सानगर सीट से BJP के तफज्जल हुसैन ने CPI (M) के मिजान हुसैन को 30237 वोटों से हराया है।बॉक्सानगर में CPI (M) विधायक समसुल हक के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए थे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक के विधायक पद से इस्तीफे के बाद से धनपुर सीट खाली थी।
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से बीजेपी की पार्वती दास ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया है। अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है। बीजेपी ने विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद उनकी पत्नी पार्वती दास को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया था।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर उपचुनाव में जीत के बाद पार्वती दास को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने ट्विटर पर लिखा- राष्ट्रवाद, लोककल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुंमुखी विकास का नया अध्याय लिखेगी।
UP की घोसी सीट सपा के खाते में गई
यहां I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी (SP) के सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज की। सुधाकर ने बीजेपी के दारा सिंह को 42672 वोटों से हराया।