Assembly Election 2023: 5 राज्यों में चुनावों का ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे नजीते

 
Assembly Election 2023:

Assembly Election 2023: दिल्ली में चुनाव आयोग ने  प्रेस कांफ्रेंस कर तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। केवल छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। वहीं बाकी राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक ही चरण में चुनाव कराया जाएगा. इन पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे। पांच राज्यों के कुल 679 विधानसभा सीट पर मतदान के लिए 1 लाख 77 हजार पोलिंग केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस में यह भी कहा कि सभी राजनीतिक दलों को चुनाव के बाद अपने चुनावी खर्चों की भी जानकारी देनी होगी। 

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सुचारू संचालन के मद्देनजर रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए अपने पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई थी।  निर्वाचन आयोग की पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों की इस बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करने के लिए रणनीति को सुव्यवस्थित करना था कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी ढंग से लागू हो और धन व बाहुबल पर लगाम कसी जा सके। चुनाव आयोग ने अब तक राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव तैयारियों का जायजा लिया है। आयोग के एक दल ने तेलंगाना की यात्रा भी की है। निर्वाचन आयोग आज पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा कर सकता है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को समाप्त हो रहा है. पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है. तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का शासन है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें हैं।

WhatsApp Group Join Now

किस राज्य में इस बार कितने वोटर

मध्यप्रदेश 5.6 करोड़
राजस्थान 5.25 करोड़
तेलंगाना 3.17 करोड़
छत्तीसगढ़ 2.03 करोड़
मिजोरम 8.52 लाख


2018 में मध्य प्रदेश में 15 महीने ही CM रहे कमलनाथ

मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव के बाद काफी सियासी ड्रामा हुआ था। चुनाव रिजल्ट में कांग्रेस को भाजपा से पांच सीटें ज्यादा मिली थीं। कांग्रेस के पास 114 सीटें थी वहीं BJP के खाते में 109 सीटें आई थीं। बसपा को दो और सपा को एक सीट पर जीत मिली थी। कांग्रेस ने गठजोड़ करके बहुमत का 116 का आंकड़ा पा लिया और कमलनाथ राज्य के मुख्यमंत्री बन गए।

25 सालों से राजस्थान में हर बार बदलती है सरकार

राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट हैं। 2018 में यहां 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। अलवर की रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का हार्टअटैक से निधन हो गया था। जिसके चलते एक सीट पर चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।


छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी

छत्तीसगढ़ में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 15 साल बाद सत्ता में वापसी की। 90 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव नतीजे में कांग्रेस को दो-तिहाई बहुमत मिला। भाजपा के खाते में जहां सिर्फ 15 सीटें आईं, वहीं कांग्रेस को 68 सीटें मिली थीं। बाद में कुछ विधायकों ने पार्टी बदली।

देखें पूरा शेड्यूल 

file:///C:/Users/user/Desktop/Press%20Note%20of%205%20States%20General%20Election%20dated%2009.10.2023.pdf

Tags

Share this story