Baba Bageshwar Dham: इस बयान पर बढ़ी धीरेंद्र शास्त्री की मुसीबतें, महिला आयोग में शिकायत दर्ज

 
Baba Bageshwar Dham: इस बयान पर बढ़ी धीरेंद्र शास्त्री की मुसीबतें, महिला आयोग में शिकायत दर्ज

Dhirendra Shastri : बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में ग्रेटर नोएडा में अपनी कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की जो महिलाओं की भावनाओं को आहत करने का काम कर रही है।

बाबा बागेश्वर ने दिया विवादित बयान

महिलाओं पर दिए गए बयान में धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं की मानहानि करते हुए उन्हें वस्तु में बदल दिया है। अब तक समाज में महिलाओं को हमेशा संपत्ति की तरह देखा गया है। वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने भी महिलाओं की खाली प्लॉट से तुलना कर दी जिसके बाद महिला संगठनों में आक्रोश बढ़ गया।बयान के बाद आजाद अधिकारी सेना की महासचिव और सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

WhatsApp Group Join Now

महिलाओं को खाली प्लाट बताना पड़ा महंगा

धीरेंद्र शास्त्री ने सिंदूर और मंगलसूत्र का उदाहरण देते हुए महिलाओं की तुलना खाली प्लाट से की है। इस बयान के बाद आजाद अधिकारी सेना की महासचिव और सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत दर्ज करवाते हुए उन्होंने कहा है कि इस तरह का बयान अमर्यादित है। इस पर साख एक्शन लिया जाना चाहिए साथ ही सख्त जांच की जाना चाहिए। क्योंकि महिलाओं की मांग में सिंदूर और गले में मंगल सूत्र नहीं होने पर प्लाट खाली होने संबंधी बयान घोर अनुचित व आपत्तिजनक है। ऐसे में उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग से इन तथ्यों का संज्ञान लेते हुए अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

बाबा के इस साल के 3 विवादित बयान

 1 मार्च 2023 को धीरेंद्र शास्त्री ने कहा-साईं बाबा संत-फकीर हो सकते हैं। भगवान नहीं। गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता। इसके बाद शिर्डी में लोगों ने प्रदर्शन किया। युवा सेना ने मुंबई में केस दर्ज कराने की मांग की। एक हफ्ते बाद शास्त्री ने कहा-हमारे किसी भी शब्द से किसी को ठेस पहुंची तो दिल की गहराइयों से दु:ख है, खेद है।

2 मार्च 2023 को बागेश्वरधाम के प्रमुख ने राजस्थान के कुंभलगढ़ किले पर लगे हरे झंडों के स्थान पर भगवा झंडा फहराने की अपील की थी। उदयपुर पुलिस ने इसे हिंसा के लिए उकसाने की श्रेणी में मानते हुए धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआइआर दर्ज की।

3 जनवरी 2023 को नागपुर में शास्त्री की कथा थी। इसी दौरान महाराष्ट्र की अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र पर अंधविश्वास व जादू-टोना को बढ़ावा देने के आरोप लगा पुलिस से शिकायत की। इसे प्रमाणित करने की चुनौती भी दी। इसके बाद लंबे समय तक दोनों ओर से बयानबाजी चलती रही थी।

ये भी पढ़ें- Seema Haider: ATS को मिले सीमा हैदर के पाकिस्तानी दस्तावेज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Tags

Share this story