बीकॉम पास युवक का चौंका देने वाला दावा! बोला- 'Chandrayaan -3 का लैंडर मैंने किया डिजाइन'

Chandrayaan -3: चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद दुनिया भर में भारत और ISRO की तारीफ की जा रही है। इस बीच गुजरात से सूरत निवासी ने चौका देने वाला खुलासा किया है, उसने कहा कि वह इसरो के साथ काम करने वाला एक वैज्ञानिक था। और उसने चंद्रयान-3 कैलेंडर मॉड्यूल को डिजाइन किया था, विस्तावे को लेकर पुलिस जांच जुट गई है यह हैरान कर देने वाले बयान में आखिर कितनी सच्चाई है, पुलिस इसका जल्द से जल्द पता करने में लगी हुई है।
आपको बता दे की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस उपायुक्त हेतल पटेल ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को विक्रम लैंडर के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतारने के बाद से मितुल त्रिवेदी नाम व्यक्ति स्थानीय मीडिया को इंटरव्यू दे रहा था, कि वह इसरो वैज्ञानिक है लेकिन जब उस वैज्ञानिक होने के दावे को सबूत करने के लिए दस्तावेज सबूत पेस्ट करने को कहा तो वह दिखा नहीं पाया, पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने अपराध शाखा को इस व्यक्ति के दावों की पुष्टि करने के लिए जांच करने का निर्देश दिया था जो प्रथम दृश्य झूठ मिले हैं।
दर्शन पीएचडी करने का दावा करने वाले त्रिवेदी ने गुरुवार को कई सारी मीडिया आउटलेट्स और समाचार चैनलों को बताया कि उसने चंद्रयान-3 के कैलेंडर को डिजाइन किया था, वह चंद्रयान-2 प्रोजेक्ट का हिस्सा था और इसरो ने उसे नए चंद्रमा मिशन यानी चंद्रयान-3 पर भी काम करने के लिए आमंत्रित किया था, उसने यह भी बताया कि उसी ने लैंडर के मूल डिजाइन में कई बदलाव किया यही कारण था कि यह चंद्रमा पर सक्सेसफुल उतरा था।
इतना ही नहीं इसके बाद मामला काफी ज्यादा गंभीर हो गया स्थानीय अखबारों ने शुक्रवार को उसके दावों की सच्चाई पर सवाल उठने शुरू कर दिए, इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्रिवेदी को अपने दावों को साबित करने के लिए दस्तावेजों के साथ शुक्रवार को एसपी कार्यालय में आने के लिए कहा था। लेकिन वह कोई दस्तावेज या सबूत पेश नहीं कर पाया पुलिस ने अपनी जांच में पाया गया कि वह बीकॉम डिग्री धारक है, जब उस वैज्ञानिक होने के दावों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह फ्रीलांसर है सपा ने कहा कि हमारी प्रारंभिक जांच के मुताबिक त्रिवेदी इसरो वैज्ञानिक नहीं है। आगे की जांच अपराध शाखा द्वारा की जाएगी और अगर वह झूठ बोलने पे गए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।