MP NEWS: भोपाल में  पति से खाना बनाने के विवाद के बाद, पत्नी ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

 
MP NEWS

MP NEWS: कटारा हिल्स स्थित निकुंज हाइट्स की चौथी मंजिल की बालकनी से रविवार देर रात एक महिला ने छलांग लगाकर 'खुदकुशी कर ली। रात में खाना खाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में महिला अपने कमरे में गई और बालकनी का दरवाजा बंद करके 40 फीट की ऊंचाई से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

शादी के 13 साल बाद भी नहीं थी दंपती की कोई संतान

कटारा हिल्स थाने के एएसआई शिव बाबू त्रिपाठी ने बताया कि निकुंज हाइट्स के ए-ब्लॉक की चौथी मंजिल पर रहने वाले देवेंद्र पाटिल शराब कंपनी में गाड़ी चलाते हैं। उनकी 34 वर्षीय पत्नी आरती पाटिल टिफिन सेंटर चलाती थीं। शादी के 12-13 साल बाद भी उनके कोई संतान नहीं हुई थी। रविवार को देवेंद्र के चचेरे भाई का जन्मदिन था। आरती अपने जेठ और देवर के साथ बाग सेवनिया देवेंद्र के चचेरे भाई के जन्मदिन की पार्टी में गईं थी। वहीं देवेंद्र भी कंपनी की गाड़ी लेकर पहुंचा था। पार्टी खत्म होने के बाद आरती घर लौट आई थी। देवेंद्र ने आरती को बोला था कि वह साहब को छोड़कर घर आ रहा है। रात करीब 12 बजे देवेंद्र घर पहुंचा। घर आते ही देवेंद्र ने आरती से पूछा कि खाने में क्या है। आरती ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी में सभी लोगों ने खाया खाया था, फिर आपने वहां खाना क्यों नहीं खाया। आरती ने बताया कि सिलेंडर भी खत्म हो गया है। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ, इसके बाद आरती गुस्से में कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान गार्ड और आसपास के लोगों ने आरती की बचाओ -बचाओ की आवाज भी सुनी।

WhatsApp Group Join Now

40 फीट से नीचे गिरने से मौत

बताया गया है कि आरती की आवाज सुनकर गार्ड के अलावा सोसायटी के सामने पंडाल में चल रहे खाटू श्याम के कार्यक्रम से लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। नीचे फर्श पर आरती पड़ी हुई थी। लोगों ने आरती को बालकनी से छलांग लगाते देखा था। आरती ने करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे छलांग लगाई थी। जिससे उसे गंभीर चोट आईं थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरती का मायका नागपुर में है। पुलिस ने मायके पक्ष को भी सूचना दी है।
 

Tags

Share this story