BIHAR: तेजस्वी से पहले किस बिहारी दिग्गज नेता ने की थी ईसाई से शादी, अटल बिहारी पहुंचे थे शादी में

 
BIHAR: तेजस्वी से पहले किस बिहारी दिग्गज नेता ने की थी ईसाई से शादी, अटल बिहारी पहुंचे थे शादी में

लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हाल में ही एक ईसाई समुदाय की लड़की से शादी की है। जिसके बाद से बिहार की सियासत में एक नई राजनीति आ गई है। वह राजनीति जाति और धर्म की है।

कई नेता तेजस्वी यादव पर गैर धर्म में शादी करने का आरोप लगा रहे हैं। बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव से पहले लालू यादव परिवार के सबसे विरोधी नेता सुशील मोदी भी ईसाई लड़की से शादी कर चुके हैं।

BIHAR: तेजस्वी से पहले किस बिहारी दिग्गज नेता ने की थी ईसाई से शादी, अटल बिहारी पहुंचे थे शादी में

जी हां! तेजस्वी यादव बिहार के पहले नेता नहीं है जो ईसाई धर्म को मानने वाली लड़की से शादी की है। तेजस्वी यादव से पहले 1986 में ही बीजेपी के सुशील मोदी ने भी ईसाई धर्म की जेस्सी जॉर्ज से प्रेम विवाह किया था। सुशील मोदी के अंतरधार्मिक विवाह को आशीर्वाद देने खुद अटल बिहारी वाजपेई पहुंचे थे।

WhatsApp Group Join Now

सुशील मोदी और तेजस्वी यादव एक दूसरे के घोर राजनीतिक विरोधी हैं - मगर यह संयोग ही कहिए कि दोनों को अपने से दूसरे धर्म के लड़की से प्रेम हुआ और उससे शादी की, और दोनों बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे हैं।

शादी एक एक व्यक्तिगत मामला होता है मगर इसके बावजूद सामाजिक जीवन में सक्रिय लोगों के लिए व्यक्तिगत कुछ नहीं होता। शादी के मामले में बिहार एक रूढ़िवादी समाज है, यहां अंतरधार्मिक विवाह तो छोड़िए, अंतरजातीय विवाह पर खून बह जाता है।

https://youtu.be/OwD5aYfm4J8

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav Wedding: तेजस्वी यादव की राजश्री के संग हुई सगाई, आज शाम को लेंगे सात फेरे

Tags

Share this story