जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुसे बिहार में, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

 
जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुसे बिहार में, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

पुलिस मुख्यालय ने सूबे के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर डाल दिया है। वजह है पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों के नेपाल बॉर्डर के रास्ते बिहार में घुसने की सूचना। पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम, फोटो और पासपोर्ट की जानकारी भी जिलों तक भेज दी है।

नेपाल से बिहार पहुंचे आतंकी

जानकारी के मुताबिक आतंकी हसनैन अली अवान (रावलपिंडी), आदिल हुसैन (उमरकोट) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर) अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचे थे। वहां से अगस्त के तीसरे सप्ताह में नेपाल बॉर्डर के जरिए बिहार में दाखिल हुए। पुलिस को आशंका है कि ये आतंकी राज्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

WhatsApp Group Join Now

विधानसभा चुनाव और सुरक्षा चिंताएं

कुछ ही महीनों में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी रैलियों और जनसभाओं में भारी भीड़ जुटनी तय है। ऐसे में इन आतंकियों की मौजूदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। इस वक्त राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित विपक्ष की "वोटर अधिकार यात्रा" भी चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम आतंकी गतिविधियों के लिए संभावित निशाना बन सकते हैं।

पुलिस का निर्देश

मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस से कहा है कि स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र को सक्रिय किया जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए। साथ ही, आतंकियों की तलाश और उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

Tags

Share this story