जन्मदिन विशेष: नेहरू को सिर्फ़ दो लोग भाई कहते थे, एक थे जयप्रकाश नारायण और दूसरे?

 
जन्मदिन विशेष: नेहरू को सिर्फ़ दो लोग भाई कहते थे, एक थे जयप्रकाश नारायण और दूसरे?

नेहरू! आजाद भारत का सबसे ताकतवर इंसान, जिन्हें सिर्फ दो लोग भाई कहकर पुकारते थे। एक थे समाजवाद के सबसे बड़े पुरोधा जयप्रकाश नारायण और दूसरे होमी जहाँगीर भाभा।

57 साल की छोटी सी उम्र में भाभा ने जितना कुछ हासिल किया, उसका दूसरा कोई उदाहरण नहीं मिलता। तभी तो
नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक सर सीवी रमन जैसे वैज्ञानिक भी जहांगीर भाभा की तारीफ करते थे।

जन्मदिन विशेष: नेहरू को सिर्फ़ दो लोग भाई कहते थे, एक थे जयप्रकाश नारायण और दूसरे?
होमी जहाँगीर भाभा

डबल ब्रेस्ट सूट पहनने वाले भाभा जो 1950 से 1966 तक परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष थे। साथ ही भारत सरकार के सचिव भी हुआ करते थे। लेकिन जीने का सलीका ऐसा था कि कभी भी वो अपने चपरासी को अपना ब्रीफ़केस उठाने नहीं देते थे।

इस महान गणितज्ञ और वैज्ञानिक भाभा को पाँच बार भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। जब भाभा का एक विमान दुर्घटना में निधन हुआ तो उनके कुत्ते ने पूरे एक महीने तक कुछ नहीं खाया था।

WhatsApp Group Join Now

वैज्ञानिक भावा को नजदीक से जानने वाले बताते हैं कि उनकी सिर्फ़ एक कमी थी कि वो वक़्त के पाबंद नहीं थे। उनके निजी सचिव बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताते हैं कि जो लोग उनसे मिलने का अप्वॉयमेंट लेते थे वो इंतज़ार करते रहते थे। अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी, वियना में वह कभी-कभी बैठकों में बहुत देर से आते थे।

व्यवहार से भाभा इतने सहज थे कि एक बार वो किसी सेमिनार में भाषण दे रहे थे तभी एक जूनियर वैज्ञानिक ने उनसे एक मुश्किल सवाल पूछा। भाभा को ये कहने में तनिक शर्म नहीं आई कि अभी इस सवाल का जवाब उनके पास नहीं है। मैं कुछ दिन सोच कर इसका जवाब दूंगा।

https://youtu.be/bD20eABzSm8

ये भी पढ़ें: शर्मनाक: भारत में किसानों और मजदूरों के आत्महत्या का आंकड़ा देख कर रोना आएगा

Tags

Share this story