BJP के गांधी ने अपनी ही योगी सरकार को कठघरे में खड़ा किया, बोले-जरूरत पड़ने पर काम ना आए तो किस काम की सरकार

 
BJP के गांधी ने अपनी ही योगी सरकार को कठघरे में खड़ा किया,  बोले-जरूरत पड़ने पर काम ना आए तो किस काम की सरकार

भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।पिछले काफी समय से भाजपा सांसद अपनी ही सरकार खिलाफ बोल रहे है। हाल ही में उन्होंने कृषि कानूनो का विरोध भी किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि तराई का अधिकांश इलाका बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित लोगों को सूखा राशन उपलब्ध कराया गया है ताकि इस आपदा के खत्म होने तक कोई भी परिवार भूखा ना रहे। यह दुख की बात है कि जब आम आदमी को प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

तो उसी समय उसे उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है। जब सब कुछ खुद ही करना है तो फिर सरकार किस काम की है। इसके अलावा उन्होंने लखीमपुर खीरी में एक किसान द्वारा मंडी में रखी धान की फसल को आग लगाए जाने पर भी उत्तरप्रदेश सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।

BJP के गांधी ने अपनी ही योगी सरकार को कठघरे में खड़ा किया,  बोले-जरूरत पड़ने पर काम ना आए तो किस काम की सरकार
Image Credits: Yogi Adityanath/Twitter

दरअसल लखीमपुर जिले के एक किसान करीब 14 दिन पहले मंडी में अपना धान बेचने के लिए आए थे।लेकिन अफसरों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा था और उनका धान बिक नहीं पा रहा था। जिसकी वजह से उन्होंने गुस्से में मंडी में रखी अपनी धान की फसल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लखीमपुर खीरी के इस मामले को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान समोध सिंह पिछले 15 दिनों से अपनी धान की फसल को बेचने के लिए मंडियों में मारे-मारे फिर रहे थे, जब धान बिका नहीं तो निराश होकर इसमें स्वयं आग लगा दी। इस व्यवस्था ने किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया है? कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।

यह भी पढ़े: मोहम्मद शामी: मुसलमान होने की वजह से भारत के इस खिलाड़ी को पाकिस्तान परस्त घोषित किया जा रहा है

यह भी देखे:

https://youtu.be/k57MS6bhm0o

Tags

Share this story