बॉम्बे और दिल्ली हाईकोर्ट को बम की धमकी, खाली कराए गए परिसर

 
बॉम्बे और दिल्ली हाईकोर्ट को बम की धमकी, खाली कराए गए परिसर

नई दिल्ली। गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट दोनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कोर्ट परिसरों को खाली कराया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

बॉम्बे हाईकोर्ट में हड़कंप

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मी तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए और कोर्ट में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया। अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि धमकी किसने और किस माध्यम से दी।

दिल्ली हाईकोर्ट भी निशाने पर

गुरुवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट में भी बम की धमकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। हाईकोर्ट की ओल्ड बिल्डिंग को खाली कराया गया और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकलने के लिए कहा गया। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

जांच में जुटी एजेंसियां

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि धमकी की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से चल रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों धमकियों के पीछे कोई संबंध है या यह अलग-अलग घटनाएं हैं।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story