Assembly By-Polls 2023: यूपी की घोसी सीट पर 49% और त्रिपुरा की दोनों सीटों पर 80% से ज्यादा वोट पड़े

 
 Bageshwar assembly

Assembly By-Polls 2023: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और उत्तराखंड शामिल हैं, जहां 1-1 सीट पर चुनाव हुआ, जबकि त्रिपुरा की दो सीटों पर वोट डाले हए। नतीजे 8 सितंबर को आएंगे।इन सीटों पर 5 बजे तक वोटिंग पर्सेंटेज के आंकड़े आ गए हैं। यूपी की घोसी सीट पर 49.42%, बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर 74.35 % मतदान हुए। त्रिपुरा की बॉक्सानगर पर 86.34% और धनपुर सीट पर 81.88% वोटर्स ने मतदान किया।


जानें कहां कितना हुआ मतदान 

चुनाव आयोग के मुताबिक, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.35% मतदान हुआ। झारखंड की डुमरी में 5 बजे तक 64.84% वोटिंग हुई है और केरल की पुथुपल्ली सीट पर 71.84% वोट पड़े।घोसी और धनपुर सीट पर मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से चुनाव हो रहे है। बाकी पांच सीटों पर मौजूदा विधायक का निधन होने के चलते चुनाव हो रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now

 INDIA गठबंधन ने लड़ा 5 सीटों पर चुनाव 

INDIA गठबंधन 5 सीटों
घोसी (UP)
बागेश्वर (उत्तराखंड)
डुमरी (झारखंड)
बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) 


 INDIA गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ

धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) में INDIA गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं


भाजपा और सपा के बीच मुकाबला

उत्तर प्रदेश की घोसी सीट जुलाई में समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई। दारा सिंह ने सपा छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी। अब वे भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां समर्थन दे रही हैं। मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही बूथ नं 61 और बूथ नं 9 में ईवीएम मशीन खराब हो जाने से मतदान बाधित हो गया है। 
 

Tags

Share this story