कानपुर: सूचना के बिना CGHS पंचायत पर भड़का पेंशनर्स फोरम, किया बहिष्कार का ऐलान

 
कानपुर: सूचना के बिना CGHS पंचायत पर भड़का पेंशनर्स फोरम, किया बहिष्कार का ऐलान

कानपुर। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के तहत 14 नवंबर को आयोजित होने वाली सीजीएचएस पेंशनर्स पंचायत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सीजीएचएस की अपर निदेशक डॉ. रागिनी द्वारा जारी परिपत्र में बैठक की जानकारी दी गई, लेकिन पेंशनर्स फोरम ने आरोप लगाया है कि इस पंचायत की सूचना न तो किसी समाचार माध्यम से दी गई और न ही पेंशनर्स संगठनों को भेजी गई।

पेंशनर्स फोरम के महासचिव आनंद अवस्थी ने बताया कि “यह पहली बार है जब बिना किसी सूचना या संवाद के पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। पेंशनर्स को इसकी जानकारी न होने के कारण वे इसमें भाग नहीं ले पाएंगे, जिससे संगठन में रोष है।”

फोरम द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बिना पूर्व सूचना के आयोजित इस बैठक का वे बहिष्कार करेंगे और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। फोरम ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया है और कहा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं पेंशनर्स के बीच असंतोष पैदा कर सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now

गौरतलब है कि सीजीएचएस की ओर से जारी पत्र के अनुसार, यह पंचायत 14 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, कानपुर के सभागार में आयोजित की जानी है। बैठक में सीजीएचएस से लाभान्वित पेंशनरों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की जानी है।

Tags

Share this story