7 सितंबर को लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक काल
उत्तर भारत सहित पूरे देश में इस बार भाद्रपद पूर्णिमा विशेष खगोलीय घटना लेकर आएगी। 7 सितंबर 2025, रविवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो रात 9:57 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 1:26 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण कुल 3 घंटे 29 मिनट तक चलेगा।
सूतक काल का समय
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण से पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। इस बार सूतक 7 सितंबर को दोपहर 12:35 बजे शुरू होगा और ग्रहण समाप्ति के साथ 8 सितंबर को रात 1:26 बजे खत्म होगा। धार्मिक दृष्टि से इस दौरान पूजा-पाठ, भोजन, सोना और यात्रा वर्जित माने जाते हैं, जबकि दान-पुण्य और मंत्रजप शुभ फलदायक माने जाते हैं।
भारत और दुनिया में दिखाई देगा
यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका में भी देखा जा सकेगा। चूंकि भारत में यह पूरे देश से दिखाई देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य होगा।
ज्योतिषीय और धार्मिक महत्व
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह ग्रहण जीवन पर असर डाल सकता है। भक्तजन इस समय ध्यान, जाप और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं।