‘मुझे बर्बाद करने में सब मिले हुए थे’: चंद्रशेखर आजाद की मां पर बोलीं रोहिणी घावरी, नए बयान से गरमाई सियासत

 
‘मुझे बर्बाद करने में सब मिले हुए थे’: चंद्रशेखर आजाद की मां पर बोलीं रोहिणी घावरी, नए बयान से गरमाई सियासत

नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद एक बार फिर विवादों में हैं। पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी द्वारा लगाए गए यौन, भावनात्मक शोषण और धोखे के आरोपों के बाद अब उन्होंने चंद्रशेखर की मां पर भी निशाना साधा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रोहिणी ने लिखा,

"चंद्रशेखर की माँ ने उन्हें रोहिणी के अलावा सभी महिलाओं का सम्मान करना सिखाया... अब समझ आता है, सब मिले हुए थे मुझे बर्बाद करने में।"


 

भावनात्मक टूटन और विश्वासघात का आरोप

रोहिणी ने चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि वे उनके साथ पांच साल के रिलेशनशिप में थीं, इस दौरान उन्हें बार-बार इस्तेमाल किया गया और भावनात्मक रूप से तोड़ा गया। उन्होंने खुद को "विक्टिम नंबर 3" बताया और दावा किया कि उनके जैसे और भी कई पीड़ित हैं जिनकी आवाज आज तक नहीं सुनी गई।

WhatsApp Group Join Now

मां पर टिप्पणी से विवाद गहराया

अब जब रोहिणी ने चंद्रशेखर की मां को लेकर भी खुलकर बयान दिया है, तो यह मामला और अधिक राजनीतिक और सामाजिक रूप से संवेदनशील हो गया है। उन्होंने बताया कि एक समय चंद्रशेखर की मां उन्हें पसंद करती थीं और उन्हें "काबिल लड़की" कहकर सराहती थीं, लेकिन अब उन्हें लगता है कि सभी मिलकर उन्हें "मेंटली तोड़ने" की साजिश में शामिल थे।

कौन हैं डॉ. रोहिणी घावरी?

मूलतः इंदौर की निवासी रोहिणी वाल्मीकि समुदाय से आती हैं। उनके पिता एक सरकारी अस्पताल में सफाईकर्मी रहे हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने स्विट्जरलैंड से पीएचडी की और एक करोड़ की स्कॉलरशिप भी प्राप्त की।

  • फॉरेन ट्रेड में BBA

  • मार्केटिंग में MBA

  • बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी
    वह वर्तमान में स्विट्जरलैंड में जॉब कर रही हैं और एक NGO भी संचालित करती हैं। चंद्रशेखर से उनका संपर्क वर्ष 2019 में विदेश में पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ था। 

 

Tags

Share this story