MP में रामनवमी पर मंदिर की छत धंसने से 13 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे

 
MP में रामनवमी पर मंदिर की छत धंसने से 13 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे

मध्य प्रदेश के इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बावड़ी की छत धंसने से 13 लोगों की मौत हो गई। 40 फीट गहरे कुएं में 30 से ज्यादा लोग गिरे थे। कुल 11 शव निकाले गए, जबकि पुलिस ने रस्सियों की मदद से 19 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। इंदौर की घटना पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं गृह मंत्री अमित शाह जी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1641430066998697984?s=20

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जताया दुख

https://twitter.com/AmitShah/status/1641390485510971393?s=20

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1641367484786950144?s=20

इंदौर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है: CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर में घटी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सीएम चौहान ने कहा कि "हम पूरी ताकत से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं, मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं।" घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और एमवाय अस्पताल की मेडिकल टीम पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य जारी है। कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा कर रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।सीएम श्री चौहान ने इंदौर की घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने और संपूर्ण इलाज की निशुल्क व्यवस्था कराने के लिए निर्देश दिए।
https://twitter.com/i/status/1641359290664464389

कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1641416639609733124?s=20

इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: इस तारीख से किसानों के लोन की पूरी ब्याज और जुर्माने को माफ करने जा रही है सरकार, देखें जानकारी और उठाएं लाभ

Tags

Share this story