Coromandel Train Accident: राहत के कामों में जुटे पुलिस जवान और वर्कर्स का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बढ़ाया हौसला-कहा देश आपके साथ खड़ा है

  
Coromandel Train Accident: राहत के कामों में जुटे पुलिस जवान और वर्कर्स का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बढ़ाया हौसला-कहा देश आपके साथ खड़ा है

Odisha Train Accident:  ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुआ ट्रेन हादसा इतना भयानक था कि कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के कई कोच तबाह हो गए। एक इंजन तो मालगाड़ी के रैक पर ही चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि खिड़कियों के कांच टूट गए और करीब 50 लोग बाहर जाकर गिरे 900 लोग घायल हुए और 288 लोगों ने जिंदगी गंवा दी। राहत कार्यों में जुटे लोगों का रेल मंत्री ने हौंसला बढ़ाया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुलिस जवानों से कहा कि इस्तीफा मत देना काम में जुटे रहें देश आपके साथ है।

https://twitter.com/KumaarSaagar/status/1665229997978828800?s=20

ये वो कर्मचारी है जो हादसे वाले दिन से ही पटरियों को सही करने में दिन रात लगे हुए है। और उनके साथ ही खुद देश का रेल मंत्री भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर खड़ा है। और इस मुश्किल घड़ी में उनका हौसला ना टूटे इसलिए उनकी पीठ भी थपथपा रहा है।

https://twitter.com/KumaarSaagar/status/1665296997006610432?s=20

राहत और बचाव में जुटी सुरक्षा टीमें

NDRF की तीन और फायर सर्विस एंड रेस्क्यू की 20 टीमें घटनास्थल पर हैं। इनमें 1200 बचावकर्मी हैं।हादसे के बाद घटनास्थल पर 115 एंबुलेस, 50 बसें और 45 मोबाइल हेल्थ यूनिट्स तैनात की गई थीं।NDRF और एयरफोर्स ने रेस्क्यू के लिए हेलिकॉप्टर्स भेजे। भुवनेश्वर, कोलकाता से भी रेस्क्यू टीमें पहुंचीं।सेना की पूर्वी कमान से चिकित्सा और इंजीनियरिंग कोर को एंबुलेंस और मेडिकल एड के तैनात किया गया।बालासोर मेडिकल कॉलेज के बाहर 2000 से ज्यादा लोग रातभर मौजूद रहे, कई लोगों ने खून डोनेट किया।

ये भी पढ़ें- Odisha Train Accident: रेल मंत्री बोले ओडिशा रेल हादसे की CBI जांच होगी, 288 लोगों की गई जान, 900 घायल

Tags

Share this story

Around The Web

अभी अभी