देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में 203 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 3900 पार

 
देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में 203 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 3900 पार

नई दिल्ली | भारत में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 203 नए कोविड केस सामने आए हैं, जिससे देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3961 हो गई है। इस दौरान दो लोगों की मौत भी दर्ज की गई है — एक कर्नाटक से और एक केरल से।

दिल्ली और केरल में सबसे ज्यादा नए केस

  • दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 47 नए मामले सामने आए हैं।

  • केरल में एक्टिव केसों की संख्या 1435 तक पहुंच चुकी है, जो देश में सबसे ज्यादा है।

  • इसके अलावा, महाराष्ट्र में 506, दिल्ली में 483, गुजरात में 338, पश्चिम बंगाल में 331, कर्नाटक में 253, तमिलनाडु में 189 और उत्तर प्रदेश में 157 एक्टिव केस हैं।

यूपी में नोएडा सबसे ज्यादा प्रभावित

नोएडा में 14 नए केस दर्ज किए गए हैं। यहां कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 57 हो गई है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जिनमें 30 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल हैं। प्रशासन ने हॉस्पिटलों में मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू कर दी है।

अहमदाबाद में कोरोना से दो मौतें

गुजरात के अहमदाबाद में बीते तीन दिनों में कोरोना से दो मौतें हुई हैं। 47 साल की महिला के बाद, एक 18 साल की युवती की भी एलजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 338 हो गई है।

WhatsApp Group Join Now

ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट जिम्मेदार

ICMR प्रमुख डॉ. राजीव बहल ने बताया कि देश में फैले LF.7 और NB.1.8 जैसे ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट्स संक्रमण के लिए जिम्मेदार हैं, जो अब तक हल्के लक्षणों वाले हैं। WHO ने इन वेरिएंट्स को 'अंडर मॉनिटरिंग' रखा है।

Tags

Share this story