सीपी राधाकृष्णन ने ली शपथ, बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति

 
सीपी राधाकृष्णन ने ली शपथ, बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। शुक्रवार को सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देश के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराया था। इस चुनाव में कुल 767 सांसदों ने मतदान किया, जो 98.2% मतदान रहा। राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए।

पीएम मोदी ने दी बधाई

परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति भारत के संवैधानिक मूल्यों को और मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके हैं

सीपी राधाकृष्णन इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल थे। उनके उपराष्ट्रपति बनने के बाद अब महाराष्ट्र में राज्यपाल का पद रिक्त हो गया है। राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

WhatsApp Group Join Now

यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हुआ था, जिन्होंने 21 जुलाई को अचानक पद छोड़ दिया था।

Tags

Share this story