Crime News: पिता से बेटी बोली- पति के साथ नहीं रहना और लगा ली फांसी

MP News: मध्यप्रदेश के भोपाल मेंहनुमानगंज इलाके में रहने वाले नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। आत्महत्या करने से पहले मंगलवार दोपहर उसकी आखिरी बार पिता से बात हुई थी। तब उसने बिलखते हुए पिता से कहा था मुझे यहां से ले चलो। पिता बेटी को लेने आते इससे पहले ही उसने जान दे दी। मृतका के मायके वालों के बयानों के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
पुलिस ने किया केस दर्ज
पुलिस के अनुसार माधुरी भांगरे मूलतः नागपुर की रहने वाली थी। एक साल पहले उसकी 5 शादी फूटा मकबरा निवासी अंकुर भांगरे से हुई थी। अंकुर पेट्रोल पंप में काम करता है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की दोपहर को नौकरी पर चला गया था। उसकी मां करबला के पास एक बंगले में काम करती हैं।
दामाद अंकुर बेटी को प्रताड़ित करता था
मंगलवार रात करीब 7:45 बजे मां काम से लौटी तो उन्होंने गेट पर पहुंची, कई बार गेट बजाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अंदर जाकर पता चला कि बहू ने फांसी लगा ली।इधर, माधुरी के पिता संजीव ने आरोप लगाया कि दामाद अंकुर बेटी को प्रताड़ित करता था। इस बात की जानकारी कई बार उसने कॉल पर दी है। हम चाहते थे किसी तरह से दोनों का घर बसा रहे। इसलिए हर बार माधुरी को समझा दिया करते थे। मंगलवार को दोपहर 12 बजे माधुरी ने कॉल किया, वह रो रही थी। एक ही जिद किए जा रही थी कि मुझे अंकुर के साथ नहीं रहना, मुझे ले चलो। मैंने समझाया कि मै रात तक रवाना हो रहा हूं। परेशान मत हो साथ ले चलूंगा, इससे पहले ही उसकी सुसाइड की खबर आ गई।