कानपुर: DAV कॉलेज कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, चुनाव स्थगित होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

 
कानपुर: DAV कॉलेज कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, चुनाव स्थगित होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

कानपुर में DAV कॉलेज के कर्मचारियों का गुस्सा चरम पर है। कॉलेज में लंबे समय से कर्मचारी संगठन का चुनाव नहीं होने से विवाद गहराता जा रहा है। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर मनमानी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

सूत्रों के अनुसार, चुनाव की तारीख तय होने के बाद अचानक प्रबंधन ने रातोंरात कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी और चुनाव कराना टाल दिया। इससे कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन संगठन को खत्म करने की तैयारी कर रहा है, ताकि आवाज उठाने वालों को दबाया जा सके।

कर्मचारियों ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर, डीएम और डिप्टी रजिस्ट्रार तक पहुंचाई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे नाराज कर्मचारियों ने बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

कर्मचारी नेता संतोष द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “संगठन को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने देंगे। अगर प्रबंधन की मनमानी बंद नहीं हुई तो हम सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।”

WhatsApp Group Join Now

अब कॉलेज परिसर में माहौल तनावपूर्ण है और कर्मचारी प्रबंधन के खिलाफ बड़े जन-विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।

Tags

Share this story