Delhi Heavy Rain: दिल्ली में बारिश का 20 साल का रिकॉर्ड टूटा, सीएम केजरीवाल ने कैंसल की संडे की छुट्टी, ग्राउंड पर उतरेगी पूरी टीम

 
Delhi Heavy Rain: दिल्ली में बारिश का 20 साल का रिकॉर्ड टूटा, सीएम केजरीवाल ने कैंसल की संडे की छुट्टी, ग्राउंड पर उतरेगी पूरी टीम

Delhi Heavy Rain: इस बार मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। जुलाई के पहले ही हफ्ते में राजधानी दिल्ली में सीजन की पहली भारी बारिश ने ही बाढ़ के सीन दिखा दिए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी विभागों के अफसरों की संडे की छुट्टी कैंसल कर ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिए हैं। बारिश का 15% मात्र 12 घंटे में पानी बरसा। लोग जलभराव से काफी परेशान हुए। आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर समस्या वाले इलाकों का इंस्पेक्शन करेंगे। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर रहा कि आज निरीक्षण पर टीम निकलेगी।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1677909592402173952?s=20

पिछले 20 साल का रिकॉड टूटा

दिल्ली में शनिवार को हुई मानसून के मौसम की पहली भारी बारिश ने 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग ने बताया है कि आज सुबह 5.30 बजे तक दिल्ली में 150.6 एमएम बारिश हो चुकी थी। भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव, पेड़ उखड़ने, वाहनों के खराब होने और यातायात जाम की समस्या उत्पन्न हुई।2003 में 24 घंटे में 133.4 एमएम बारिश हुई थी। जुलाई के 24 घंटे का ऑल टाइम रेकॉर्ड 21 जुलाई 1958 को बना था, उस दिन 266 एमएम बारिश हुई थी। सुबह 9 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक सफदरजंग में 153 एमएम, पालम में 38 एमएम, रिज में 135 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Delhi Heavy Rain: दिल्ली में बारिश का 20 साल का रिकॉर्ड टूटा, सीएम केजरीवाल ने कैंसल की संडे की छुट्टी, ग्राउंड पर उतरेगी पूरी टीम
https://twitter.com/ANI/status/1677890032747814913?s=20

सोशल मीडिया पर लोगों की शिकायत

सोशल मीडिया पर लोगों की शिकायत के कई वीडियोज सामने आए हैं।  जलभराव के चलते मिंटो ब्रिज को गाड़ियों के लिए बंद करना पड़ा है

https://twitter.com/NidhiTanejaa/status/1677592673702780928?s=20
https://twitter.com/asmashan/status/1677662474836008960?s=20
https://twitter.com/dnetta/status/1677699914669903878?s=20
https://twitter.com/NavbharatTimes/status/1677625815071338496?s=20
https://twitter.com/gaurav1307kumar/status/1677644859719467008?s=20

Tags

Share this story