दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार

 
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने उन पर हमला करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ कागज़ लेकर सीएम से मिलने आया था और अचानक उसने सीएम को थप्पड़ मारने की कोशिश की।

सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि हमले की वजह का पता चल सके।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह बेहद दुखद है और यह महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता और महिलाएं कैसे सुरक्षित रह सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

Tags

Share this story