Delhi: रेप की धमकी मामले में विनेश फोगाट का सवाल: रोशनी को नोटिस, बृजभूषण पर कार्रवाई कब?

 
Delhi: रेप की धमकी मामले में विनेश फोगाट का सवाल: रोशनी को नोटिस, बृजभूषण पर कार्रवाई कब?

Delhi: कांग्रेस कार्यकर्ता रोशनी जायसवाल के मामले में हरियाणा की कांग्रेस विधायक और ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सरकार से कार्रवाई की मांग की। फोगाट ने कहा कि सैफरन राजेश नामक सोशल मीडिया यूजर रोशनी को रेप की धमकी दे रहा था। कांग्रेस महिला नेता अलका लांबा ने भी इस मामले पर रोशनी को न्याय देने की अपील की और कहा कि राजेश सिंह नामक शख्स पिछले चार सालों से रोशनी का पीछा कर रहा है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लांबा ने कहा कि रोशनी अपने बच्चे और बुजुर्ग मां-बाप के साथ न्याय के लिए संघर्ष कर रही है।

विनेश फोगाट की महिलाओं के लिए अपील

विनेश फोगाट ने इस मामले पर गंभीर सवाल उठाए और देश की महिलाओं से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। फोगाट ने कहा कि सरकार महिलाओं की ताकत को नजरअंदाज कर रही है, लेकिन हम इस लड़ाई को अंत तक ले जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now


रोशनी जायसवाल केस की पृष्ठभूमि

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के प्रेमचंद कॉलोनी में 15 सितंबर 2024 को कांग्रेस नेता रोशनी जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ता राजेश सिंह के घर पर जाकर हमला किया था। रोशनी ने आरोप लगाया कि राजेश सिंह उन्हें सोशल मीडिया पर रेप की धमकी दे रहा था। इस घटना के बाद राजेश सिंह की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके तहत रोशनी पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया।

कोर्ट का आदेश और वर्तमान स्थिति

कोर्ट ने इस मामले में रोशनी को पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन अनुपस्थित रहने पर उन्हें फरार घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उनके आवास की कुर्की का आदेश भी जारी कर दिया है। दूसरी ओर, पुलिस ने रोशनी की शिकायत पर राजेश सिंह से पूछताछ की थी, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया।

Tags

Share this story