Delhi Metro Fare Hike: 8 साल बाद किराए में बढ़ोतरी, अब हर सफर होगा महंगा
नई दिल्ली – दिल्ली मेट्रो से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 25 अगस्त 2025 से किराए में बढ़ोतरी लागू कर दी है। नई दरों के अनुसार, दूरी के हिसाब से किराया ₹1 से ₹4 तक बढ़ा है, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अधिकतम ₹5 तक का इज़ाफ़ा हुआ है।
8 साल बाद बढ़ा किराया
डीएमआरसी ने बताया कि यह बदलाव “मिनिमल इन्क्रीज” यानी बहुत हल्की बढ़ोतरी है ताकि यात्रियों पर अधिक बोझ न पड़े। आखिरी बार किराया 2017 में बदला गया था।
The passenger fares of the Delhi Metro services have been revised with effect from today, that is, 25th August 2025 (Monday) onwards. The increase is minimal, ranging from ₹ 1 to ₹ 4 only depending on the distance of travel (upto ₹5 for the Airport Express Line). The new fare… pic.twitter.com/gOgOGmebxz
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 25, 2025
नया किराया स्लैब (Normal Days)
-
0–2 किमी : ₹10 → ₹11
-
2–5 किमी : ₹20 → ₹21
-
5–12 किमी : ₹30 → ₹31
-
12–21 किमी : ₹40 → ₹42
-
21–32 किमी : ₹50 → ₹54
-
32 किमी से अधिक : ₹60 → ₹64
रविवार व राष्ट्रीय अवकाश (Holiday Fare)
-
0–2 किमी : ₹10 → ₹11
-
2–5 किमी : ₹10 → ₹11
-
5–12 किमी : ₹20 → ₹21
-
12–21 किमी : ₹30 → ₹32
-
21–32 किमी : ₹40 → ₹43
-
32 किमी से अधिक : ₹50 → ₹52
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन
इस रूट पर अब यात्रियों को दूरी के हिसाब से ₹1 से ₹5 तक ज्यादा भुगतान करना होगा।
क्यों मायने रखता है यह बदलाव?
दिल्ली मेट्रो नेटवर्क अब 390 किमी से अधिक लंबा है और 285 से ज्यादा स्टेशनों को कवर करता है। रोज़ाना लाखों यात्री इसका उपयोग करते हैं। ऐसे में भले ही किराए में केवल ₹1–2 की बढ़ोतरी हो, लेकिन रोजाना सफर करने वालों पर इसका मासिक असर काफी बड़ा होगा।