दिल्ली MP एम. सुधा पर चेन स्नैचिंग हमला, चाणक्यपुरी में सुरक्षा पर सवाल
नई दिल्ली: दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में हुई एक चौंकाने वाली घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस की महिला सांसद एम. सुधा पर सोमवार सुबह उस वक्त हमला हुआ जब वह अपने रोज़ाना के मार्निंग वॉक पर निकली थीं। यह हमला संसद भवन के पास, एक हाई-सिक्योरिटी इलाके में हुआ, जिससे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
संसद के पास, सुरक्षा में सेंध?
घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जब एम. सुधा चाणक्यपुरी के गेट नंबर तीन के पास वॉक कर रही थीं। तमिलनाडु भवन में एक साल से रह रही एम. सुधा के गले से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन छीन ली और तुरंत फरार हो गया। हमले में उनके गले में हल्की चोट भी आई है, लेकिन वह सुरक्षित हैं।
हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में घुसे अपराधी
चाणक्यपुरी इलाके को दिल्ली का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है, जहां कई विदेशी दूतावास स्थित हैं। इसके बावजूद, अपराधी इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच, गृह मंत्री को लिखा पत्र
घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सांसद एम. सुधा ने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
यह घटना न सिर्फ वीआईपी सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर भी चिंता बढ़ा दी है। अगर एक सांसद इस तरह के हमले का शिकार हो सकती हैं, तो आम जनता की सुरक्षा स्थिति क्या होगी?