दिल्ली में बारिश का कहर: सचिवालय और रिलीफ कैंप डूबे, फ्लाईओवर धंसा

 
दिल्ली में बारिश का कहर: सचिवालय और रिलीफ कैंप डूबे, फ्लाईओवर धंसा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। दिल्ली सचिवालय तक बाढ़ का पानी घुस चुका है और मयूर विहार फेज-1 में बने राहत कैंप भी डूब गए हैं।

स्वामीनारायण मंदिर, सिविल लाइंस और कई रिहायशी कॉलोनियों में पानी भर गया है। वहीं कश्मीरी गेट बस टर्मिनल और सचिवालय अंडरपास में भी पानी भरने से आमजन को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर असर

एनएच-44 पर अलीपुर के पास बने फ्लाईओवर का हिस्सा बारिश के चलते धंस गया, जिसमें एक वाहन चालक घायल हो गया। हादसे के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित है। आईटीओ चौराहे और रिंग रोड के आसपास सरकारी दफ्तरों के बाहर जलजमाव ने अफरा-तफरी मचा दी।

WhatsApp Group Join Now

राहत कैंप भी डूबे

मयूर विहार फेज-1 में बनाए गए रिलीफ कैंप अब खुद पानी में डूब चुके हैं। विस्थापित लोग दोहरी परेशानी में हैं—घर छोड़कर कैंप में आए और अब वहां भी जलभराव से जूझना पड़ रहा है।

जलस्तर का ताज़ा हाल

बुधवार सुबह यमुना का जलस्तर 207.47 मीटर पर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। हालांकि देर रात से सुबह तक जलस्तर स्थिर रहा, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है।

Tags

Share this story