दुनिया का सबसे ज्यादा 'CCTV निगरानी' वाला शहर बना दिल्ली, सीएम केजरीवाल ने दी बधाई

 
दुनिया का सबसे ज्यादा 'CCTV निगरानी' वाला शहर बना दिल्ली, सीएम केजरीवाल ने दी बधाई

दुनिया के सबसे ज्यादा 'निगरानी वाले शहरों' की लिस्ट में देश की राजधानी दिल्ली ने पहला स्थान हासिल किया है. इस लिस्ट में लंदन दूसरे और चेन्नई तीसरे स्थान पर मौजूद है. इसके अलावा भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई भी इस लिस्ट में 18वें स्थान पर मौजूद है. बतादें, दिल्ली सरकार ने बीते 27 अगस्त को यह दावा करते हुए इसे बेहद सुरक्षित जगह बताया. दिल्ली में प्रति वर्ग मील 1826 कैमरे लगे हुए हैं जबकि लंदन में 1138 कैमरे लगे हैं. इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर खुशी जताई है.

फोर्ब्स की रिपोर्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ट्वीट कर कहा कि हमें यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि दिल्ली ने प्रति वर्ग मील में सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में शंघाई, न्यूयार्क और लंदन जैसे शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कम समय में इस ऊंचाई पर पहुंचने पर दिल्ली सरकार के अधिकारियों और इंजीनियर्स की तारीफ की है.

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1430748025618460680?s=20

प्रति वर्ग मील में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति-

देश            सीसीटीवी कैमरे
दिल्ली             1826.6
लंदन                1138.5
चेन्नई                  609.9
शेन्ज़ेन         520.1
क़िंगदाओ           415.8
शंघाई                408.5
सिंगापुर 387.6
चांग्शा                 353.9
सीओल               331.9
जियामी               228.7
मास्को                210.0
न्यू यार्क 193.7
बीजिंग     181.5
ताइयुआन 174.4
सूजौ  165.6
मुम्बई 157.4
मैक्सिको सिटी 151.7
चांगचुन    139.6

ये भी पढ़ें: बंदूक की नोक पर पत्रकारों से अपनी तारीफ़ करवा रहा तालिबान, वीडियो वायरल

Tags

Share this story