Delhi: फर्जी बम धमकियों पर सख्त कानून की तैयारी, नागरिक उड्डयन मंत्री का बड़ा बयान- "नो-फ्लाई लिस्ट में जाएंगे आरोपी"

 
Delhi: फर्जी बम धमकियों पर सख्त कानून की तैयारी, नागरिक उड्डयन मंत्री का बड़ा बयान- "नो-फ्लाई लिस्ट में जाएंगे आरोपी"

Delhi: नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने हाल ही में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में बम की झूठी कॉल को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस तरह की फर्जी कॉल्स को रोकने के लिए गंभीर कदम उठाने की योजना बना रहा है।

दो प्रमुख कदमों पर विचार

राम मोहन नायडू ने कहा कि बम की झूठी धमकियों को रोकने के लिए दो प्रमुख उपायों पर काम किया जा रहा है। पहला, विमान सुरक्षा नियमों में संशोधन किया जाएगा ताकि अगर कोई व्यक्ति इस तरह की हरकत में पकड़ा जाता है, तो उसे "नो-फ्लाइंग लिस्ट" में डाल दिया जाए। दूसरा, नागरिक उड्डयन सुरक्षा के खिलाफ गैरकानूनी कृत्यों के दमन अधिनियम में बदलाव किया जाएगा।

झूठी धमकियों से वित्तीय परेशानी

मंत्री ने यह भी बताया कि इन फर्जी कॉल्स से एयरलाइंस कंपनियों को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ता है। उड़ानों में देरी, सुरक्षा जांच, और यात्रियों के मन में पैदा हुआ डर, विमानन उद्योग के लिए एक नई वित्तीय चुनौती बन चुका है। इन कॉल्स से फ्लाइट्स के शेड्यूल पर असर पड़ता है, यात्रियों का समय बर्बाद होता है, और वे यात्रा करने से भी बचने लगते हैं।

WhatsApp Group Join Now

बम धमकियों के मामलों में तेजी

पिछले 6 दिनों में ही भारत में 70 से अधिक झूठी बम धमकियों की कॉल्स आई हैं। हाल ही में शनिवार को 30 से अधिक उड़ानों में बम की धमकी मिली थी। इन कॉल्स के चलते यात्रियों में भय का माहौल बनता है, और एयरलाइंस को अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने पड़ते हैं, जिससे उनके खर्चों में भी वृद्धि हो रही है।

Tags

Share this story