Delhi Weather: दिल्ली में होगी अगले 3 दिनों तक बारिश, शुरू होगी कड़ाके की ठण्ड

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सुबह और शाम के मौसम में तो बदलाव आजकल नजर सबको आ ही रहा है। लेकिन अब भारी बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है जी हां आपको बता दे अब बारी आ गई है कि धूप हल्की हो जाए सर्दियों की पहली बारिश रविवार रात से आ रही है, इसके बाद दिन की धूप की तेजी भी कम होगी सर्दियां अब धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है और इस बारी के बाद अब सिर्फ सर्दियों की ही बरी है।
बड़ी आपको बता दे कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा है इसके साथ यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है, यह इस अक्टूबर का सबसे गर्म दिन है इससे पूर्व 9 अक्टूबर को भी तापमान 36.5 डिग्री रहा था। वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें, तो यह बढ़कर 21 पॉइंट 1 डिग्री हो गया यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा है हवा में नमी का स्टार 44 से 93% रहा है रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसकी वजह से दिन के तापमान में एक डिग्री तक की कमी आ सकती है अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है।
वही बता दे आपको की 16 और 17 अक्टूबर को दिन के समय हल्की ठंडक का एहसास भी हो सकता है, अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है दोनों दिन हल्की बारिश की संभावना है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर रख सकता है न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री तक रह सकता है। 18 और 19 अक्टूबर को मौसम फिर साफ होने लगेगा अधिकतम में अधिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान महेश 18 से 19 डिग्री तक रह सकता है 20 अक्टूबर को फिर से आशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान जहां 18 डिग्री रह सकता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों से दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतम हिस्सों में शुष्क मौसम बना हुआ है। अब एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालय के करीब पहुंच गया है, इसका असर बारिश और बर्फबारी के रूप में सामने आएगा। पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर ऊंचाई में बर्फबारी की संभावना है दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 15 अक्टूबर को लगभग पूरे पंजाब दिल्ली उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होगी 17 अक्टूबर से मौसम साफ होना भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद 18 अक्टूबर से दिल्ली समेत पंजाब हरियाणा दिल्ली और उत्तरी स्थान में न्यूनतम तापमान कम होगा।