दिशा पटानी हाउस फायरिंग: गोल्डी बराड़-गोदारा गैंग के दो शूटर एनकाउंटर में मारे गए

 
दिशा पटानी हाउस फायरिंग: गोल्डी बराड़-गोदारा गैंग के दो शूटर एनकाउंटर में मारे गए

बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसटीएफ नोएडा की यूनिट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश ढेर हो गए। दोनों बदमाश कुख्यात गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े थे और वही लोग हैं जिन्होंने दिशा पटानी के घर फायरिंग की थी।

मुठभेड़ गाजियाबाद के लोनी इलाके में हुई। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए और अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिए गए। मारे गए आरोपियों की पहचान रविंद्र (रोहतक निवासी) और अरुण (सोनीपत निवासी के रूप में हुई है।

दिशा पटानी हाउस फायरिंग: गोल्डी बराड़-गोदारा गैंग के दो शूटर एनकाउंटर में मारे गए

केस की अहम बातें

  • मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ।

  • आरोपियों के पास से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए।

  • सफेद रंग की अपाचे बाइक भी बरामद हुई, जिसका इस्तेमाल दिशा पटानी के घर फायरिंग में किया गया था।

  • बदमाशों पर पहले से कई संगीन मामले दर्ज थे। रविंद्र ने पुलिस एस्कॉर्ट गार्ड पर हमले का प्रयास भी किया था।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई नोएडा एसटीएफ, दिल्ली सीआई यूनिट, सोनीपत एसटीएफ और गाजियाबाद पुलिस के संयुक्त अभियान में हुई।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story