DU Job Fair 2025: युवाओं को मिलेगा नौकरी और इंटर्नशिप का सुनहरा मौका

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका आने वाला है। विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल द्वारा 7 मई को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। यह मेला नॉर्थ कैंपस स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में होगा।
जॉब फेयर में भाग लेंगी 31 कंपनियां
प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी, डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर, ने जानकारी दी कि इस जॉब फेयर में 31 प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी और 1,200 से अधिक नौकरियों और इंटर्नशिप्स की पेशकश की जाएगी।
कंपनियों में शामिल हैं:
-
एक्सपर्ट ग्लोबल (₹12 लाख सालाना पैकेज)
-
एक्सिस IIT/NEET (₹7.2 लाख तक और ₹30,000/माह का स्टाइपेंड)
-
मुथूट फाइनेंस, बजाज आलियांज, बजाज कैपिटल, शाही एक्सपोर्ट्स, FRR फॉरेक्स, इमिग्रेशन डेस्क आदि
इनमें से 15 कंपनियां फुल-टाइम जॉब्स, जबकि 15 कंपनियां इंटर्नशिप प्लेसमेंट भी दे रही हैं।
UGCF 2022 को लेकर डीयू की नई अधिसूचना
UGCF 2022 के चौथे वर्ष में प्रवेश को लेकर छात्रों में फैले भ्रम के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्पष्ट अधिसूचना जारी की है।
विश्वविद्यालय ने कहा है कि सभी छात्र स्वतः सातवें सेमेस्टर (चौथे वर्ष) में बढ़ेंगे, जब तक वे योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि जो छात्र चौथे वर्ष में स्नातक ऑनर्स डिग्री (रिसर्च के साथ) करना चाहते हैं, उनके लिए रास्ता खुला है।
एबीवीपी की प्रतिक्रिया
ABVP दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से इसे पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ लागू करने की अपील की है।