ED की बड़ी कार्रवाई: माहिरा बिल्डटेक और जार बिल्डवेल की ₹557 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर जांच के घेरे में

नई दिल्ली | प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुग्राम में रियल एस्टेट घोटाले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए माहिरा बिल्डटेक और जार बिल्डवेल की ₹557.43 करोड़ की संपत्तियां प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अस्थायी रूप से कुर्क कर दी हैं। यह कंपनियां कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर और उनके परिवार से जुड़ी हैं।
क्या है मामला?
-
ईडी की यह कार्रवाई रियल एस्टेट में धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी बैंक गारंटी के मामलों पर आधारित है।
-
इन कंपनियों ने 3700 से अधिक लोगों से ₹616 करोड़ की राशि ली लेकिन वादे के अनुसार घर नहीं दिए।
किन संपत्तियों पर हुई कुर्की?
-
गुरुग्राम के सेक्टर 68, 63A, 103, 104, 92, 88B और 95 में स्थित 35 एकड़ की 7 अचल संपत्तियां
-
₹97 लाख की FD (सावधि जमा) भी कुर्क की गई
-
कुर्क की गई संपत्तियों में आवासीय और व्यवसायिक प्लॉट शामिल
कौन-कौन आरोपी हैं?
-
सिकंदर सिंह (माहिरा ग्रुप प्रमोटर): अप्रैल 2024 में गिरफ्तार
-
धर्म सिंह छोक्कर (पूर्व कांग्रेस विधायक): मई 2025 में पकड़े गए
-
विकास छोक्कर: अभी भी फरार, कोर्ट ने उद्घोषणा जारी की है
ईडी की जांच अब कहां तक पहुंची?
-
फरवरी 2024 और मार्च 2025 में ₹81.07 करोड़ की संपत्ति पहले ही कुर्क हो चुकी है
-
ईडी ने कहा है कि जांच जारी है और आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं