गुरुग्राम: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग, भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

 
गुरुग्राम: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग, भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

हरियाणा के मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर रविवार सुबह तड़के फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि तीन बदमाश बाइक से पहुंचे और करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं। घटना के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। घर में केवल उनकी मां और एक केयरटेकर थे।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एल्विश के पिता ने गोलीबारी की संख्या 25-30 बताई, जबकि पुलिस का दावा है कि 10-12 राउंड फायरिंग हुई।


गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

घटना के कुछ ही घंटे बाद कुख्यात भाऊ गैंग के गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रितोलिया ने सोशल मीडिया पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा गया कि यह हमला एल्विश यादव को चेतावनी देने के लिए किया गया क्योंकि उन्होंने बेटिंग ऐप का प्रचार कर कई घर बर्बाद किए हैं। गैंग ने आगे लिखा कि जो भी लोग सट्टे का प्रमोशन करेंगे, उन्हें कभी भी फोन या गोली मिल सकती है।

WhatsApp Group Join Now

गुरुग्राम: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग, भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें

गौरतलब है कि इससे पहले बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया और उनके फाइनेंसर के घर पर भी इसी गैंग ने फायरिंग की थी। उस घटना की जिम्मेदारी भी भाऊ गैंग के सदस्य हिमांशु भाऊ ने ली थी।

फिलहाल गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि हमलावर कौन थे और घटना को अंजाम क्यों दिया गया। पुलिस ने गैंग द्वारा किए गए सोशल मीडिया दावों की भी पुष्टि अभी तक नहीं की है।

Tags

Share this story