हरिद्वार-देहरादून की दूरी आज से होगी कम, केंद्रीय मंत्री गड़करी फोर लेन हाईवे का करेंगे शिलान्यास

 

उत्तराखंड को आज कई बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बजे बहुप्रतीक्षित हरिद्वार-देहरादून फोर लेन हाईवे का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे. 37 किमी लंबे इस हाईवे को एक हजार करोड़ की मदद से फोर लेन हाईवे में कर्न्वट किया गया है. इस पर तीन पानी, मोतीचूर और लालतप्पड़ में तीन एलिफेंट कॉरि‍डोर बनाए गए हैं, जो छह अंडर पास, प्लाई ओवर और बायपास बनने से हरिद्वार और देहरादून के बीच की दूरी को भी कम होगी.

हरिद्वार और देहरादून से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी अब आसान हो गई है. कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र रावत, केंद्रीय मंत्री एवं हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय टम्टा, सांसद तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी वर्चुअली कनेक्ट रहेंगे. इस बहुप्रतीक्षित हाईवे को 2013 में बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन तब अनेक कारणों से ये काम लटकता चला गया.

WhatsApp Group Join Now

त्रिवेंद्र रावत सरकार बनने के बाद 2019 में इस पर तेजी से काम शुरू हुआ. इसके अलावा नितिन गडकरी शुक्रवार को बद्रीनाथ, केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव रूद्रप्रयाग में एक किमी लंबी टनल के निर्माण और अलकनंदा नदी पर पुल के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे, तो पौड़ी जिले में कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर सतपुली से अगरोड़ा के बीच 33 किमी लंबे हाईवे का सुदृढीकरण कार्य और अल्मोड़ा में एनएच-309बी के अंतर्गत 45 किमी लंबे हाईवे का सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास भी करेंगे.

दूसरी ओर आज ही एक बजे रेल मंत्री पीयूष गोयल भी टनकपुर-दिल्ली जन शताब्दी को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस मौके पर टनकपुर में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, सांसद अजय टम्टा, सांसद अजय भटट मौजूद रहेंगे. राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी टनकपुर दिल्ली के बीच जनशताब्दी चलाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे.

ये भी पढ़ें: दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए सख्ती से कराएं क्वारंटाइनः अपर मुख्य सचिव

Tags

Share this story