G20 Summit 2023: मेहमानों के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजी दिल्ली, वीडियो में देखें "भारत मंडपम" का अलौकिक दृश्य
G20 Summit 2023: नई दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयार है। तमाम राष्ट्राध्यक्ष और दुनिया के प्रमुख संस्थानों के प्रमुख राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद हैं। कई राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियां भी दिल्ली के में उपस्थित हैं। सजी धजी दिल्ली मेहमानों को खूब भा रही है। दो दिवसीय सम्मेलन में तमाम प्रोटोकाल की वजह से उनके द्वारा दिल्ली की विरासत को देखना भले ही संभव न हो पर कुछ स्थलों पर जाकर वहां की विशिष्टता को महसूस जरूर किया जाएगा। अभी भी दुनिया के कई राजनेताओं का दिल्ली आने का सिलसिला जारी है। अतिथि देवो भव: के मंत्रोच्चार से #G20 की अध्यक्षता को तैयार "नया भारत" वीडियो में देखिए "भारत मंडपम" का अलौकिक दृश्य...
अतिथि देवो भव: के मंत्रोच्चार से #G20 की अध्यक्षता को तैयार "नया भारत"
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 8, 2023
"भारत मंडपम" का अलौकिक दृश्य...
#G20Summit pic.twitter.com/Z2DGgGAN9f
दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया
महीने भर से सज रही दिल्ली में एयरपोर्ट से लेकर नई दिल्ली क्षेत्र में तमाम फव्वारे और शिल्पकारी को जगह जगह बनाया और लगाया गया है। मेहमानों के लिए एयरपोर्ट से होटल तक के रास्ते को इस तरह से सजाया और संवारा गया है कि दिल्ली ही नहीं बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक पहली नजर में दिख जाएगी। निश्चित रूप से राष्ट्रीय राजधानी में आए मेहमान जब वापस जाएंगे तो यहां की संस्कृति और मेहमानवाजी की सुखद यादें समेट कर अपने देश लौटेंगे।
Area in and around Delhi Cantonment beautified for the G20 summit to be held in New Delhi on the 9th and 10th of September 2023. #G20India2023 #G20Summit #G20Bharat #G20Delhi #G20Summit2023 pic.twitter.com/CLFWsVzZIE
— Jai Arora (@imjaiarora) September 7, 2023
Bharat Mandapam is all set to host the #G20Summit in New Delhi on September 9-10, 2023. #G20India #DigitalIndia #G20Bharat pic.twitter.com/hq6TIWfpn7
— Shankar Lalwani - #IndoreAhead (@iShankarLalwani) September 8, 2023
दिल्ली के व्यंजनों का स्वााद लेंगे विदेशी महमान
ए जी-20 सम्मेलन से बढ़िया मौका क्या हो सकता है, जब सभी राष्ट्राध्यक्ष व उनकी पत्नियां श्री अन्न की खूबियों को न सिर्फ समझे, बल्कि इससे बने व्यंजनों का स्वााद भी लें। इसी तरह जयपुर हाउस स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा (एनजीएमए) में हस्तशिल्प के तमाम उत्पाद उनका मनमोह लेंगे। यहां सांस्कृतिक आयोजन हमारे देश की विरासत की झलक दिखाएंगे। बताएंगे कि कितना समृद्ध, भव्य और शानदार सांस्कृतिक विरासत है। और जब शाम को राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे तो देश के प्रथम नागरिक के साथ वहां अमृत उद्यान उनकी यात्रा को सुखद एहसास कराएगा।
The Bharat Mandapam International Exhibition-Convention Centre (IECC) in New Delhi will host the G20 Summit 2023, scheduled for September 9 and 10.
— Vinay Indraganti (@VinayIndraganti) September 7, 2023
The Summit will feature participation from the leaders of 20 nations. The venue days before the Summit commencement has been… pic.twitter.com/ZlMEsXD9hj
विदेशी राष्ट्राध्यक्ष करेंगे गांधी दर्शन
राष्ट्राध्यक्ष के लिए भारत देश की यात्रा बिना राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए पूरी नहीं होती है। इसलिए यहां भी विशेष तैयारी की गई है। रिंग रोड को आकर्षक बनाते हुए फुटपाथों को सुधारा गया है। गांधी दर्शन में चरखा कातते बापू की बड़ी मूर्ति लगाई गई है। इसी तरह गांधी सेल्फी पार्क का भी निर्माण किया गया है, जिसमें बापू की मूर्ति विभिन्न मुद्रा में है। बापू साइकिल चला रहे हैं तो बेंच पर बैठे हुए हैं। निश्चित ही गांधी जी के साथ जब विदेशी राष्ट्राध्यक्ष कुछ वक्त गुजारेंगे तब उनका भी मन गांधी जी की विभिन्न मुद्राओं के साथ सेल्फी लेने का मन जरूर करेगा।