Govardhan Puja 2024: जानें कब है गोवर्धन पूजा और शुभ मुहूर्त

 
Govardhan Puja 2024: जानें कब है गोवर्धन पूजा और शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा का पर्व इस साल 2 नवंबर 2024 (शनिवार) को मनाया जाएगा। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है, जो इस बार 1 नवंबर की शाम 6:16 बजे से शुरू होकर 2 नवंबर की रात 8:21 बजे तक रहेगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को होगी।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

गोवर्धन पूजा के लिए इस वर्ष का शुभ मुहूर्त 2 नवंबर को शाम 6:30 बजे से लेकर 8:45 बजे तक है। इस दौरान पूजा करने के लिए लगभग 2 घंटे 45 मिनट का समय मिलेगा।

गोवर्धन पूजा का भोग

गोवर्धन पूजा के दिन विशेष रूप से अन्नकूट का भोग तैयार किया जाता है। भगवान कृष्ण के लिए 56 भोग का प्रसाद भी अर्पित किया जाता है।

WhatsApp Group Join Now

घर पर गोवर्धन पूजा कैसे करें?

स्नान और पूजा: गोवर्धन पूजा वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।
गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाना: दोपहर के समय घर के आंगन में गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाएं। साथ ही गाय, बछड़े और ब्रज की भी प्रतिमा बनाएं।
सजावट: गोवर्धन महाराज और सभी प्रतिमाओं को फूल और खील से सजाएं।
आरती और भोग: शुभ मुहूर्त में गोवर्धन महाराज को रोली, अक्षत और चंदन लगाएं। दूध, पान, खील, बताशे, अन्नकूट आदि चीजें अर्पित करें।
परिक्रमा: परिवार के साथ गोवर्धन महाराज की 7 बार परिक्रमा करें।
आरती: परिक्रमा के बाद घी का दीपक जलाएं और आरती करें। फिर गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाएं और घर के बड़ों का आशीर्वाद लें।

Tags

Share this story