Nikky Murder Case: पति विपिन की अय्याशी और अवैध संबंध का खुलासा, मर्सिडीज कार तक की रखी थी मांग

 

ग्रेटर नोएडा — 26 वर्षीय निक्की की दहेज हत्या केस में चौंकाने वाले खुलासे लगातार सामने आ रहे हैं। आरोपी पति विपिन भाटी न केवल शराब और अय्याशी का आदी था, बल्कि उस पर अवैध संबंध के भी आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर 2024 का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार में एक लड़की के साथ पकड़ा गया था।

परिवार का आरोप: दुकान से उठाता था पैसे

निक्की के भाई ने बताया कि विपिन कोई काम नहीं करता था और पिता की दुकान के गल्ले से पैसे निकालकर मौज-मस्ती करता था। देर रात घर लौटता और अक्सर निक्की को पीटता। निक्की केवल अपने बेटे की परवरिश के लिए ससुराल में रह रही थी।

मर्सिडीज कार की भी मांग

परिजनों ने खुलासा किया कि हाल ही में खरीदी गई पिता भिखारी सिंह की मर्सिडीज कार पर भी विपिन की नजर थी। परिवार का आरोप है कि वह इस कार की भी डिमांड कर रहा था।

WhatsApp Group Join Now

Nikky Murder Case: पति विपिन की अय्याशी और अवैध संबंध का खुलासा, मर्सिडीज कार तक की रखी थी मांग

वीडियो में लड़की के साथ पकड़ा गया था

वायरल वीडियो में विपिन को कार के अंदर एक लड़की के साथ बैठे दिखाया गया। बाहर मौजूद लोग उसका कॉलर पकड़कर माफी मंगवा रहे थे। परिजनों ने इस घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई है।

ससुराल से रिश्ते तोड़े, बड़ी बेटी नहीं जाएगी

निक्की की बहन कंचन, जिसकी शादी उसी घर में हुई थी, अब मायके लौट आई है। निक्की का बेटा भी अब ननिहाल में है। परिवार का कहना है कि अब उनकी बड़ी बेटी को भी उस घर में नहीं भेजा जाएगा।

पिता का दर्द

निक्की के पिता भिखारी सिंह ने कहा कि दोनों बेटियों को बड़े प्यार से पढ़ाया और धूमधाम से शादी की, लेकिन ससुरालवालों की लालच ने उनकी बेटी की जान ले ली। छह महीने पहले भी विपिन ने निक्की के साथ मारपीट की थी, तब पंचायत कर समझौता हुआ था। समाज ने भरोसा दिलाया कि विपिन सुधर जाएगा, लेकिन परिणाम और भी भयावह निकला।

पूरा मामला

निक्की की हत्या दहेज की मांग पूरी न होने पर की गई। आरोप है कि पति विपिन और सास दयावती ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जला दिया। बहन कंचन ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाया। निक्की को फोर्टिस और फिर सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अब तक पति विपिन, सास दयावती, जेठ रोहित और ससुर सत्यवीर को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Tags

Share this story