ग्रेटर नोएडा में सपा का हल्ला बोल: लोकतंत्र बचाओ साइकिल यात्रा पर पुलिस की रोक, सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में

 
ग्रेटर नोएडा में सपा का हल्ला बोल: लोकतंत्र बचाओ साइकिल यात्रा पर पुलिस की रोक, सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक “लोकतंत्र बचाओ साइकिल यात्रा” निकालने की घोषणा की थी। लेकिन पुलिस ने बिना अनुमति के रैली निकालने के आरोप में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन “SIR” के खिलाफ किया गया था और इसमें भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए और ग्रेटर नोएडा से लेकर दिल्ली बॉर्डर तक चेकिंग प्वाइंट लगाए।

सपा नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

सपा नेता राजकुमार भाटी समेत कई वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र की आवाज़ दबा रही है और विपक्ष को आंदोलन करने से रोका जा रहा है।

पुलिस का तर्क

पुलिस का कहना है कि सपा ने इस यात्रा के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

WhatsApp Group Join Now

नेताओं का आरोप

सपा नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन जनता के मुद्दों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए था। लेकिन प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए प्रदर्शन को रोक दिया।

Tags

Share this story