Greater Noida : खुर्शीद आलम की हत्या के आरोपियों संग पुलिस मुठभेड़

 
Greater Noida : खुर्शीद आलम की हत्या के आरोपियों संग पुलिस मुठभेड़

Greater Noida : बुधवार शाम को खुर्शीद आलम की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों को पकड़ने का अभियान चलाया। इसी दौरान कोतवाली बिसरख पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में विकास उर्फ विक्की नाम का कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। उसके साथी अरविंद कुमार को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान पकड़ लिया, जबकि संजू नाम का एक आरोपी पहले ही हिरासत में आ चुका है।

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि खुर्शीद आलम की हत्या की जांच कर रही टीम को कुछ अहम सुराग मिले थे। इन्हीं के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 3 के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक पर सवार बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में विकास घायल हो गया और उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

WhatsApp Group Join Now

पूछताछ में आरोपियों ने माना कि खुर्शीद आलम के साथ उनका विवाद हुआ था। जब वह अपनी मीट की दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। अब पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

Tags

Share this story