Gurugram: अवैध संबंध के शक में मकान मालिक ने किए पांच मर्डर, फिर थाने में सरेंडर कर सुनाई दास्तां

 

हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी मिल रही है कि यहां पर एक मकान मालिक ने अपनी पुत्रबधु का किरायेदार के साथ अवैध संबंध होने के शक में पांच लोगों की हत्या कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है. इसके बाद मकान मालिक ने थाने में जाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर पांच लोगोंं के मर्डर की कहानी सुनाई तो वहां पर सभी हक्के बक्के रह गए. वहीं फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाने का यह दिल दहला देने वाला मामला है. मकान मालिक जो कि पूर्व में फौजी रह चुका है. मकान मालिक के घर पर एक किराएदार अपकी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. फिर पिछले कुछ दिनों से मकान मालिक को अपनी पुत्रबधु के साथ अवैध संबंध होने का शक हो रहा था.

WhatsApp Group Join Now

दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जिसके बाद आज गुस्सा इस कदर सर चढ़कर बोला कि मकान मालिक ने बिना कुछ सोचे सबसे पहले किराएदार और अपनी पुत्रबधु को मौत के घाट उतारा. इसके बाद किराएदार की पत्नी और उसके दो बच्चों को भी मार डाला. यानि कि मकान मालिक ने पांच को लोगों का मर्डर कर दिया.

इसके बाद चौंकाने वाली बात यह है कि पांच मर्डर करने के बाद जब आरोपी थाने में पहुंचा और उसने खुद को सरेंडर करते हुए इस वारदात की दास्तां सुनाई तो सभी पुलिसकर्मी आश्चर्यचकित रह गए. मकान मालिक ने बताया कि उसने अपनी बहू, किरायेदार, किरायेदार की पत्नी और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी है.

यह है मामला

आरोपी मकानमालिक ने बताया कि उसे अपनी बहू और किरायेदार के बीच अवैध संबंध होने का शक था. जिसके कारण उसने पांच लोगों की हत्या कर दी है. पुलिस ने आरोपी के मुंह से हत्या करने की बात कुबूल करते ही उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस इस मामले की गहनता से जांच रह रही है. इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड और हिमाचल के कई जनपदों में रेड़ और येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश के संभावना

Tags

Share this story