कानपुर: बिजली कटौती पर भड़के विधायक हसन रूमी, सब स्टेशन में धरना देकर जताया विरोध

 
कानपुर: बिजली कटौती पर भड़के विधायक हसन रूमी, सब स्टेशन में धरना देकर जताया विरोध

कानपुर/उत्तर प्रदेश: क्षेत्र में लगातार 24 घंटे से बिजली कटौती के खिलाफ समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी भड़क उठे। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को देखते हुए विधायक ने बिजली विभाग के सब स्टेशन में पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विधायक के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और पार्षद भी मौजूद हैं। सभी लोग सब स्टेशन परिसर में बैठकर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं।


हसन रूमी ने आरोप लगाया कि "24 घंटे से क्षेत्र की जनता बिजली के बिना परेशान है, लेकिन विभागीय अधिकारी समाधान की जगह चुप्पी साधे हुए हैं। जनता का धैर्य अब जवाब दे रहा है।"

धरना स्थल पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। विधायक ने चेतावनी दी है कि जब तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story