Hindi Diwas 2022: हिंदी भाषा के कुछ दिलचस्प तथ्य जिन्हें कोई नहीं जानता, जानें कैसे इसकी महत्वता पूरी दुनिया में छा गई

 
Hindi Diwas 2022: हिंदी भाषा के कुछ दिलचस्प तथ्य जिन्हें कोई नहीं जानता, जानें कैसे इसकी महत्वता पूरी दुनिया में छा गई

Hindi Diwas 2022: सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषाओँ में से एक हिंदी है। हर साल 14 सितंबर के दिन देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर 1953 को पहली बार देश में हिंदी दिवस मनाया गया था। आजादी मिलने के 2 साल बाद 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। तब से हर साल पूरे देश में हिंदी दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। देश को एक रखने में हिंदी भाषा का बहुत बड़ा योगदान है।

Hindi Diwas का दुनिया में अहम योगदान है

इंग्लिश और मंदारिन के बाद हिंदी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। हर भारतीय नागरिक के लिए हिंदी दिवस का बेहद खास महत्व है। हिंदी भाषा से कुछ शब्द अंग्रेजी में लिए गए हैं जैसे अवतार, बंगला, गुरु, जंगल, कर्म, मन्त्र, पजामा, शर्बत, आंधी आदि कई शब्द हैं। भारत के अलावा हिंदी भाषा को नेपाल, तिब्बत, फिजी, अमेरिका, मॉरीशस, फिलीपींस, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, युगांडा, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, त्रिनीदाद, पाकिस्तान और गुयाना में भी कुछ-कुछ बदलावों के साथ बोला जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Hindi Diwas 2022: हिंदी भाषा के कुछ दिलचस्प तथ्य जिन्हें कोई नहीं जानता, जानें कैसे इसकी महत्वता पूरी दुनिया में छा गई

हिंदी भाषा के लगभग एक हजार शब्दों को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने जगह दी है। हिंदी दुनिया के करीब 30 देशों में पढ़ाई और पढ़ी जा रही है। हिंदी साहित्य पर पहला लेख ग्रैसिन द तैसी ने लिखा था। हिंदी में पहली हिंदी फिल्म राजा हरिशचंद्र थी। विश्व हिंदी दिवस पहली बार 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया गया था। वर्ष 1881 में, बिहार ने हिंदी को अपनी आधिकारिक राज्य भाषा के रूप में बदला और आधिकारिक तौर पर भाषा को अपनाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।

इसे भी पढ़ें: Hindi Diwas 2022: हिंदी है भारत माता की बिंदी, राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर शेयर करें ये कविताएं और कोट्स, अपनी भाषा पर करें गर्व

Tags

Share this story