सोनम ने दी थी राजा की हत्या की सुपारी, राज कुशवाहा का क्या था अफेयर कनेक्शन?

नई दिल्ली: इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम की हनीमून यात्रा अब एक हत्याकांड में बदल गई है। राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया है। सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी। इस मामले में तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक आरोपी को यूपी से पकड़ा गया है, जबकि दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है।
सोनम ने दिया था पति की हत्या का आदेश
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने ट्विटर के माध्यम से इस मामले की जानकारी दी। मेघालय के डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग ने भी इस मामले का खुलासा किया कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी। पुलिस की जांच में और भी कई आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
सोनम का अफेयर और हत्या की साजिश
किसी समय सोनम का अफेयर राज कुशवाहा नाम के शख्स से था, जिससे अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस अफेयर के चलते सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए सुपारी दी थी। इस मामले ने तब नया मोड़ लिया जब सोनम के गिरफ्तारी के बाद राज कुशवाहा का नाम सामने आया।
हनीमून के दौरान हुआ हत्याकांड
राजा रघुवंशी और सोनम की शादी मई में हुई थी। शादी के 9 दिन बाद दोनों हनीमून के लिए बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी गए और फिर मेघालय पहुंचे। 22 मई को परिवार से आखिरी बार बात करने के बाद दोनों गायब हो गए। इसके बाद परिवार ने मेघालय पुलिस से शिकायत की, और उनकी तलाश शुरू हुई। 11 दिन बाद राजा रघुवंशी की लाश एक खाई में मिली, और पास ही लकड़ी काटने का दाओ और राजा का पर्स, घड़ी, चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट गायब थे।
पुलिस जांच में हुआ खुलासा
पहले माना गया कि राजा और सोनम के साथ लूटपाट हुई थी और हत्यारों ने लूट के उद्देश्य से उन पर हमला किया। लेकिन जब सोमवार को सोनम के सरेंडर की खबर आई, तो इस मामले की पूरी कहानी बदल गई। मेघालय पुलिस ने हत्याकांड में बड़ी