उत्तर प्रदेश कर विभाग में महिला अधिकारियों ने आईएएस संदीप भागिया पर लगाया शोषण का आरोप

 
उत्तर प्रदेश कर विभाग में महिला अधिकारियों ने आईएएस संदीप भागिया पर लगाया शोषण का आरोप

उत्तर प्रदेश के जीएसटी विभाग के नोएडा कार्यालय में अपर आयुक्त के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी संदीप भागिया के खिलाफ महिला अधिकारियों ने शोषण, उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखित शिकायत भेजी है, जिसमें उन्होंने बताया कि संदीप भागिया उन्हें घंटों अपने कार्यालय में बैठाकर घूरते हैं और देर रात तक फोन कर परेशान करते हैं।

शिकायत में महिलाओं ने बताया कि पिछले चार महीने से जब से संदीप भागिया नोएडा जोन में अपर आयुक्त बने हैं, तब से उनका व्यवहार अमानवीय और उत्पीड़नकारी है, जिससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हैं। शिकायत पत्र में आरोप है कि विभागीय अधिकारीयों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now

उत्तर प्रदेश कर विभाग में महिला अधिकारियों ने आईएएस संदीप भागिया पर लगाया शोषण का आरोप

यह शिकायत 5 अगस्त को लिखित रूप में मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ-साथ राज्यपाल, उत्तर प्रदेश महिला आयोग, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव कर विभाग और लखनऊ स्थित कर कमिश्नर को भी भेजी गई है।

यह मामला विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है और शीघ्र ही इस पर जांच शुरू होने की उम्मीद है।

 

Tags

Share this story