कानपुर: AI, साइबर सिक्योरिटी और डीप टेक का केंद्र बनेगा IIT कानपुर

 
कानपुर: AI, साइबर सिक्योरिटी और डीप टेक का केंद्र बनेगा IIT कानपुर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक तकनीकी विकास की बड़ी जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर को सौंपी है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सिक्योरिटी, सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी और ड्रोन जैसे डीप टेक क्षेत्रों पर शोध और विकास का नेतृत्व आईआईटी कानपुर करेगा।

मुख्यमंत्री का निर्णय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि AI से लेकर मेड-टेक और मिलिट्री ड्रोन तक हर क्षेत्र में डीप टेक्नोलॉजी की भूमिका बढ़ रही है। इसी दृष्टि से आईआईटी कानपुर को इन परियोजनाओं का जिम्मा दिया गया है।

हर क्षेत्र में होगी तकनीक का उपयोग

AI और डीप टेक की ज़रूरत अब केवल मोबाइल और स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई क्षेत्रों में भी इनकी अहम भूमिका है। स्वास्थ्य क्षेत्र में दवाइयों और मेडिकल इंस्ट्रूमेंट्स के विकास के लिए भी मेड-टेक पर ज़ोर दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

IIT कानपुर की विशेषज्ञता

आईआईटी कानपुर के पास पहले से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता है। दुनिया भर में डीप टेक पर चल रहे शोध और प्रतिस्पर्धा के बीच अब संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली है।

IIT कानपुर निदेशक का बयान

आईआईटी कानपुर के निदेशक मणीन्द्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी संस्थान के लिए गर्व की बात है और हम तकनीक को यूनिवर्सल मॉडल पर विकसित करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Tags

Share this story